देश को एयरस्ट्राइक करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए न कि संसद में आंख मारने वाला.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 April 2019

देश को एयरस्ट्राइक करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए न कि संसद में आंख मारने वाला..

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जम्मू में पुंछ लोकसभा क्षेत्र के हीरा नगर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोटों की अपील की। विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये श्री केशव प्रसाद ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद एवं पत्थरबाजों का अंत केवल मोदी जी ही कर सकते हैं। मोदी जी के शासनकाल में कश्मीर में सुशासन स्थापित हुआ है, और वह कश्मीर को जरूरत की सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में जोजिला सुरंग बनाई गई है भारत ही नहीं सारा विश्व देख रहा है। आज पूरी दुनिया में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है, और पूरा विश्व मोदी जी के समर्थन में खड़ा है, परंतु भारत देश का पूरा विपक्ष मोदी जी के खिलाफ खड़ा है। सेना को पहले से अधिक छूट प्रदान की गई है। बीजेपी के लिए सबसे पहले देश होता है।


केशव प्रसाद ने कहा कि बीज और खाद के लिए देश के 15 करोड़ किसानों को 6000 रूपये की सालाना धनराशि कि मदद का ऐलान मोदी जी के द्वारा किया गया है। एक तरफ किसानों को पहली किस्त दो हजार की भेजी गई है, जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान को किस्त के रूप में एक हजार किलो का बम भेजा गया है। श्री केशव प्रसाद ने कहा गरीबों, दलितों और महिलाओं को सशक्त करने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है जो सीधे उनके खाते में पहुंचाई जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान से लाखों लोगों को रोजगार मिला है।केशव प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र छलावा मात्र है, 60 साल तक देश मे एक छत्र राज करने वालो को अब चुनाव के समय गरीबों की चिंता सता रही है, कांग्रेस गरीबो को 72000 रुपये देने की बात कर रही है, जो गरीबो के साथ धोखा और छलावा मात्र है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।