कानपुर - भ्रष्टाचार के पोस्टर लेकर नामांकन करने निकले राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रत्याशी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 9 April 2019

कानपुर - भ्रष्टाचार के पोस्टर लेकर नामांकन करने निकले राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रत्याशी

 
 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
 
 राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रत्याशी आज भ्रष्टाचार के पोस्टर लेकर नामांकन कराने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। दिव्यांग  प्रमोद मिश्रा ने आज राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के टिकट पर कानपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन कराया। नामांकन के दौरान दिव्यांग अपने हाथों में तख्तियां लिए थे जिसमें लिखा था- अपराधी माफीया भ्रष्टाचारी को टिकट देने वाले राजनीतिक पार्टियां जिन्दाबाद भ्रष्टाचार-जिन्दाबाद! जैसे नारे लिखे हुए थे। जैसे ही प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के साथ नामांकन कराने पहुंचे रैम्प का रास्ता बन्द मिला।रास्ता खुलवाने पर ही नामांकन करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार चैनल बन्द होने का बिरोध किया और चैनल खुलवाने की मांग करने लगे। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है।जब जिलाधिकारी कार्यालय में रैम्प से आने जाने की सुविधा नहीं है तो अन्य जगहों पर रैम्प का क्या हाल होगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है चुनाव आयोग के संज्ञान में पूरा प्रकरण लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिव्यांगजनो को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं और दूसरी तरफ प्रशासन स्तर पर घोर लापरवाही बरती जा रही है। आज नामांकन में राहुल कुमार, हृदेश सिह अल्पना कुमारी, अशोक कुमार वर्मा, अरविन्द सिंह, बंगाली शर्मा, दिनेश गुप्ता दिनेश यादव, दिलिप कुमार, हेमलता,इसरार अहमद शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।