ब्यूरो गोंडा -राकेश सिंह
आज अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने आज उतरौला तहसील में भ्रमण किया। उसके बाद बभनी, अल्लीपुर, बभनपुरवा, अलीपुर बुजुर्ग बरायलपुर चौराहा और रेहरा होते हुए घासी पोखरा ऐलनपुर तामा पार आदि गांव का जनसंपर्क किया। अपने जनसंपर्क के दौरान भाजपा की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में कमरतोड़ महंगाई से किसानों का जीना हराम हुआ है। भाजपा सरकारों को किसान चुनाव से पहले ही क्यों याद आते हैं आज जब चुनाव आ गए हैं तब ये सीमांत किसानों को प्रतिमाह ₹500 देकर उनकी समस्याओं का मजाक उड़ा रहै है ₹500 महीना देकर हमारा वोट खरीदना चाहते हैं। आज देश का 90% से अधिक किसान किसान ना होकर मजदूर का जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं, देश के 17 बड़े राज्यों में किसानों की मासिक आय ₹1700 है
जो भाजपा सरकारों के नाकामी का सबूत है, देश में किसानों की आत्महत्या की दरें पहले के मुकाबले 42% बढ़ गई है और एक किसान का मेरे समाज का दर्द है कि भारत के एक कृषि प्रधान देश होने के बाद भी आज देश का किसान अपना वजूद तलाश रहा है । पिछले कुछ सालों में किसानों की आत्महत्या का ग्राफ बढ़ता चला गया लेकिन सरकार एक बार भी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के किसानों के हालात पूछने नहीं गई। इस दौरान आर बी सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष अनंत राम पटेल, शहर अध्यक्ष कांग्रेस रमा कश्यप, सतीश चंद्र वर्मा, सईद अहमद, राम धनी पटेल, रवि पटेल, रवि सिंह, जमुना वर्मा, जगन्नाथ मौर्य, राम सुभावन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।