श्रीमती डिम्पल यादव ने समाज पार्टी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 6 April 2019

श्रीमती डिम्पल यादव ने समाज पार्टी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया..

 


महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने आज शनिवार (6 अप्रैल 2019) को समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी के महासचिव श्री सतीश चन्द्र मिश्र, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, राज्यसभा सदस्य श्रीमती जया बच्चन, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन तथा समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले श्रीमती डिम्पल यादव ने समाजवादी रथ से कन्नौज में भव्य रोड-शो किया। समाजवादी रथ पर श्री अखिलेश यादव, उनके बच्चे, जया बच्चन, धर्मेन्द्र यादव सवार थे। इस रोड-शो में जनता में भारी उत्साह था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास कन्नौज के तिर्वा मोड़ के फगुआ भट्ठा से शुरू नामांकन जुलूस में मोटरसाइकिलों, कारों के अलावा बैंडबाजे के साथ हजारों लोग शामिल थे। जगह-जगह लोगों ने रथ रोककर उनका स्वागत किया। गुलाब के फूल बरसाए गए। नामांकन के बाद आयोजित समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के संयुक्त सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर.एस. कुशवाहा, पूर्वमंत्री ओमप्रकाश सिंह, एमएलसी श्री उदयवीर सिंह, पुष्पराज जैन पम्मी, राजपाल कश्यप आदि भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।