हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और अपराधियों पर कार्यवाई की... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और अपराधियों पर कार्यवाई की...

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत तो 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन भारत में रह रहीं मुस्लिम बहनों को असली आजादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलवाई। ट्रिपल तलाक प्रथा के उन्मूलन को मुस्लिम महिलाओं के लिए गेम चेंजर बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने अपनी मुस्लिम बहनों को सैकड़ों वर्षों की कुरीतियों और बंधन से मुक्त करवा दिया है जो उनके अधीन थीं। ट्रिपल तलाक कुप्रथा के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस कुप्रथा को समाप्त करके मुस्लिम बहनों की गरिमा और सम्मान को वापस लाने का कार्य किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आंवला, बदायूं और फतेहपुर सीकरी आगरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान देने का कार्य किसी ने किया है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम बहनों का सम्मान भाजपा सरकार ने किया। जाति-मजहब से ऊपर होकर मोदी जी ने कार्य किया।योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोही के साथ है, उसका घोषणा पत्र देखकर यही लगता है। उन्होंने राहुल की वायनाड रैली में हरे झंडे लहराए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल के जुलूस में सिर्फ हरियाली दिखती है। राहुल ये भी कह सकते हैं कि कश्मीर के पत्थरबाजों को भत्ता देंगे। कांग्रेस के हाथ देश के खून से सने लगते हैं।
 
 
हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और अपराधियों पर कार्यवाई की।  प्रदेश में अपराधी गले में तख्ती लटकाये चलते हैं और कहते हैं जान बख्श दो अब किसी को छेड़ेंगे नहीं। हमने तो पहले कहा था कि गरीब,  किसान, व्यापारी को अगर कोई अपराधी परेशान करेगा तो उसका जीना हराम कर दिया जाएगा। प्रदेश में सौहार्द का माहौल है।सपा-बसपा की सरकारों में बिजली नहीं मिलती थी। सपा-बसपा के लोग अँधेरे में रहने के आदी हैं, क्योंकि डकैती तो अँधेरे में ही पड़ती है, सपा-बसपा ने प्रदेश के विकास पर डकैती डाली है। हमने सवा दो लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी। 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश कराया। बहुत सारे नौजवान उत्तर प्रदेश के विकास में भागीदार बन रहे हैं। योगी ने कहा कि पहले चरण के रुझान के आधार पर कह सकता हूं कि यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीत रही है। इस बार भी भाजपा बढ़त बनाए रहेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तब वो दिन युग परिवर्तन था। मत, मजहब के आधार पर नहीं, सबका साथ, सबका विकास के नारे को आधार बनाकर कार्य करने का संकल्प उस दिन लिया गया था। पांच सालों में केंद्र सरकार ने देश को विकास, आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक ने भारत का दुनिया भर में शौर्य बढ़ाया है। मोदीजी की नीतियों के कारण ही डोकलाम में चीन को वापस हटना पड़ा।योगी ने कहा कि बसपा ने जन्माष्टमी के आयोजन रोके तो सपा ने कांवड़ यात्रा रोकी। हमारी सरकार आने के बाद कावड़ यात्रा भी निकली और डीजे, शंख भी बजे। इस बार कुम्भ में गंगा का जल निर्मल था, जबकि सपा-बसपा के शासनकाल में ऐसा नहीं था। योगी ने कहा कि जब तक किसानों का गन्ना खत्म नहीं होता, तब तक सूबे की चीनी मिले चलेंगी। इसके साथ ही किसानों को इसी सत्र में तुरंत पेमेंट होगा।डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर मुसलमानों का पहला अधिकार है। भाईयों-बहनों आप बताइये जब पहला अधिकार मुसलमानों का है तो बाकी देश की जनता कहाँ जायेगी। हम विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। अगर देश की जनता ने कांग्रेस और सहयोगी दलों को समझने का प्रयास किया होता तो देश में नक्सलवाद नहीं आता।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।