रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे नेताओ की बयान बाजी और और झूठे आश्वासन से परेशान जनता ने
इस बार चुनाव बहिष्कार कर दिया है और पूरे गांव के लोगो ने मिलकर रैली निकाली है जिसमे उनका कहना है कि रोड नही तो वोट नहीं बयारी गांव के लोगो ने
इस बार दोबारा चुनाव का बहिष्कार करते हुए रैली निकाली है आपको बता देकि पूरा मामला है उन्नाव जनपद के हसनगंज तहसील के बयारी गांव का जहां के
ग्रामीण सड़क ना बनने से नाराज है। यही कारण है कि उन्होंने आगामी 29 अप्रैल को होने वाले मतदान बहिष्कार करने का निर्णय किया है।एक तरफ जिला प्रशासन मतदान के प्रति लोगों को
जागरूक करने के लिए बैठकों के साथ साथ नुक्कड़ नाटक कर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे है ।हसनपुर बयारी
गांव के ग्रामीण कई दिनों से आंदोलित है।
उन्होंने पूरे गांव में पोस्टर बैनर लगाकर इस बात की घोषणा कर दी कि अगर उनके गांव की सड़क नहीं बनी तो
मतदान नहीं करेंगें। विरोध करने वालों में लगभग 26 सौ मतदाता शामिल है, जो मतदान के बहिष्कार की बात करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो
मैंने बहिष्कार किया है और दस दिन पहले भी रैली निकाली थी लेकिन आज तक इसका कोई समाधान नही हुआ है कोई देखने तक नही आया है और इस लड़ाई में पूरा
गांव साथ है ।वही शिवकुमार का कहना है कि1998 में गांव की सड़क बनी थी तब से अभी तक इस गांव में सड़क दोबारा नही बनी है,कई बार अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई जब चुनाव आता है तो झूठा आश्वासन देकर चले जाते है
।पूर्व प्रधान का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक और नेता इसी दलदल से निकलते है लेकिन आज तक किसी ने इस तरफ ध्यान नही दिया और अनदेखी कर दी
।मैंने और समस्त ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया है वोट बहिष्कार किया है ग्राम सभा का कोई भी मतदाता वोट
डालने नही जाएगा ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।