न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सीएसएन कालेज ग्राउंड, हरदोई की विजय
संकल्प रैली में प्रधानमंत्री जी का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी युग में लालटेन युग का अंत हो गया
है। मोदी जी की प्रेरणा से आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो
गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती जी आज समाजवादी पार्टी के मंच पर बिना किसी
भय के जा पा रही हैं, यह उत्तर प्रदेश की अच्छी कानून-व्यवस्था का प्रमाण
है। डॉ पांडेय ने कहा कि अवध क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करने
के लिए इतनी बड़ी संख्या में आज लोग इकट्ठा हुए हैं जिससे विरोधियों की नींद
उड़ गई है। काशी में प्रधानमंत्री का नामांकन पूरे देश-दुनिया ने देखा है।
विश्व के सबसे ताकतवर नेता अब नरेंद्र मोदी जी हैं। नरेंद्र मोदी विकास का
पर्याय है गांव, गरीब, किसान, नौजवान के जीवन में खुशहाली लाने का काम
नरेंद्र मोदी जी ने किया है।पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर रैली स्थल पर पहुंचते ही पूरा हरदोई मोदीमय हो
गया। हर ओर सिर्फ ‘अबकी बार फिर से मोदी सरकार, हर हर मोदी घर घर मोदी’ के
नारे गूंजने लगे।जनसभा में प्रमुख रूप से हरदोई लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश रावत, मिश्रिख
लोकसभा प्रत्याशी अशोक रावत, उन्नाव लोकसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद महाराज
साक्षी महाराज, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह,
नरेश अग्रवाल, अशोक बाजपेयी, जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, विधायक नितिन
अग्रवाल, आशीष सिंह, आशु रजनी तिवारी, माधवेंद्र सिंह रानू, जिला प्रभारी
सुधीर सिद्धू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।