ब्यूरो वाराणसी -कैलास सिंह विकास
बजरंगबली वाली सियासत पर चुनाव आयोग का डंडा मायावती और योगी आदित्यनाथ पर चल चुका है। इसके बाद 72 घंटों के लिये चुनाव प्रचार से दूर किये गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब हनुमान जी की शरण में हैं। बुधवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के संकटमोचन मंदिर पहुंचे। सीएम ने यहां बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका।
बीएचयू हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तय समय से कुछ देर में उतरा। वहां से उनका काफिला सीधे संकटमोचन के दरबार पहुंचा। सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार संकटमोचन के दरबार पहुंचे हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।