ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में देर रात चोरों ने 4
दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए
।व्यपारियो की घटना तब जानकारी हुई.जब वह सुबह अपनी अपनी दुकान पहुचे तो
दुकानों के ताले टूटे हुए थे घटना से गुस्साए व्यपारियो ने सौ नम्बर पर
पुलिस को सूचना दी ।जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस की कार्यवाही से नाराज
व्यपारियो ने कलक्टरगंज थाने के सामने धरने पर बैठते हुए जाम लगा दिया।और
पुलिस के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की ।इस दौरान व्यपारियो ने पूरी बाजार भी
बंद करा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। वही हंगामा बढ़ता देख मौके पर
पहुंचे एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने किसी तरह हंगामा कर रहे व्यपारियो को
शांत कराया और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का वादा किया तब जाकर
कही व्यपारी शांत हुए व्यपारी नेता विनोद गुप्ता ने बताया की कलक्टरगंज
बाजार में चार दुकानों में थाने के ठीक सामने चोरो ने चोरी की घटना को
अंजाम देकर फरार हो गए और पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं हुई आखिर पुलिस
क्या रात में सोती रही जब चोरो ने चार चार दुकानों में चोरी कर फरा हो गए।
यहां पर मनोज खाद्य भंडार से से दूकान से 17 हजार रूपए सरवन की दूकान से 16
हजार ,ओमप्रकाश की दूकान से 9 बोरी चावल और 6हजार नगद के साथ राजेश गुप्ता
की दुकान से 16 बोरी चावल के साथ 9 हजार रुपया नगद पार हो गया। चोरी ने
आराम से दुकानों की छत में लगी टीनशेड हटाकर घटना को अंजाम दिया और पुलिस
इस बात से बेखबर रही पुलिस को जब व्यपारियो ने घटना की जानकरी दी तब जाकर
उन्हें चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई। हमारी मांग है की 24 घंटे के
अंदर अगर खुलासा नहीं हुआ तो व्यपारी आंदोलन को मजबूर होंगे। एसपी
राजकुमार अग्रवाल ने बताया की चार दुकानों में चोरो ने घटना को अंजाम देकर
फरार हो गए। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।