कानपुर - घर में लगी आग से मचा हड़कंम्प ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 10 April 2019

कानपुर - घर में लगी आग से मचा हड़कंम्प ...




ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर इलाके में बुधवार की सुबह अचानक एक तिमंजली इमारत में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धु धु कर जलने लगी ।आग की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया लोगो ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी ।लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुचती तब तक  आग बिल्डिंग के फ़ास्ट फ्लोर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस दौरान क्षेत्रीय लोगो ने अपने अपने घरों से बाल्टियों के माध्यम से आग बुझाया ।वही डेढ़ घण्टे देरी से पहुची दमकल की गाड़ियों को देख इलाके के लोग भड़क गए और दमकल की गाड़ी को वापस कर दिया ।लोगों का  कहना था कि क्षेत्रीय लोगो ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया है जबकि दमकल विभाग को सबसे पहले सूचना दी गई थी लेकिन वह बहुत देर बाद मौके पर पहुची तक तक लोगो ने आग पर काबु पा चुके थे ।बताया गया की जिस मकान में आग लगी थी वह मकान  गुड्डू का है और घर में शर्ट सर्किल से आग लगी थी जिसमे घर का पूरा समान जलकर खाक हो चुका है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।