ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
यू0पी0 रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष तथा श्रमिक
नेता राम जी त्रिपाठी के साथ परिवाहन निगम के शासन एवं निगम प्रशासन के
अधिकारियों से हुई वार्ता तथा समझौते के सम्बन्ध में आयोजित वार्ता के
दौरान रामजी त्रिपाठी ने बताया कि आउट सेार्सिंग से भती कर व्यापक पैमाने
पर हो रहे डिपो कार्यशाला से लेकर प्रदेश की सभी कार्यशालाओं में अब तकनीकी
योग्यता प्राप्त आईटीआई पास किये हुए आवेदकों को ही रोडवेज के कार्यशालाओं
में रखा जायेगा।
उन्होने बताया कि इन अवेदकों का 7 हजार रू0 न्यूनतम वेतन
होगा यह आदेश निर्गत किया जा चुका है लेकिन कानपुर की किसी भी कार्यशाला
में तकनीकी पास को नही रखा गया है वहीं ए0सी0पी0 1915 से तत्काल दिया जाये
तथा 2010 से जो शेष बचे कर्मचारी, अधिकारियों के मामले को पुर्नजांच कर
निर्णय लिया जायेगा।
बताया दो प्रतिशत मंहगाई भत्ता के आदेश की अनुमति
चुनाव आयुक्त से मांगी गयी है जो आदेश आते ही भुगतान कर दिया जायेगा। बताया
एचआरए तथा सीसीए राज्य कर्मचारियों की भांति दो गुना किये जाने की
प्रक्रिया प्रारम्भ है। निश्चित रूप से चुनाव अधिसूचना के बाद राज्य
कर्मचारियों की भांति रोडवेज कर्मियो को प्रात होगा बताया गया चिकित्सा
अवकाश से लेकर आवश्यक अवकाश जो चालक परिचालक लेता है उसमें भ्रष्टाचार न
बन्द करने पर तत्काल निलम्बित किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।