ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
लोकतंत्र के महापर्व के लिए जिला प्रशासन एक तरफ पूरी तरह लगा रहा
और फर्जी मतदान को रोकने के लिए सजक दिखाई दे रहा था। तो वही प्रशासन की
इस कोसिस को कुछ लोगो ने नाकाम करते हुए बुजुर्ग महिला का वोट दाल कर
प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। फूलबाग के सेलटर होम में बने मतदान केंद्र
के बूथ नंबर 34 में सरजु देवी का फर्जी वोट पड़ गया इसकी जानकरी सरजु देवी
को तब हुई जब वह अपना वोट डालने के लिए परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंची
थी जिसके बाद निरास होकर वो वापस अपने घर चली गई आप को बता दे की सरजु देवी
पैलेसि की मरीज है और वह चलने में असमर्थ है जिसके चलते वह अपने बच्चो के
साथ जब वीलचेयर बैठ कर मतदान केंद्र पहुंची तो चुनाव अधिकारी ने बताय की आप
का वोट पद गया है जिसके बाद सरजु देवी निरास होते हुए वापस घर लौट गई वही
शहर भर में सैकड़ो लोगो की एक और शिकायत लगभग हर पोलिंग बूथ पर मिली की
हमारे घर के कुछ लोगो के नाम लिस्ट में है जबकि कुछ के गायब है और पिछली
बार सबके नाम लिस्ट में शामिल थे जिसके बाद मतदाता चुनाव अधिकारी से शिकायत
करते हुए दिखाई दिए वही चुनाव अधिकारी यह कह कर बात को टालते हुए मिले की
इसमें हमारी गलती नहीं है इस दौरान उन लोगो के वोटर आई डी कार्ड भी मौजूद
थे लेकिन वो लोग अपना वोट डालने से वंचित रह गए ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।