कन्नौज रिपोर्ट -मोबीन मन्सुरी
लोकसभा सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए
पुलिस जिलेभर में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कई मामलों में वांछित चल
रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में जुटी हुई है जिसमें पुलिस ने कई
मामलों में संलिप्त लुटेरों और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से
अबैध हथियार सहित नशीला पाउडर व चोरी के मोबाइल बरामद हुए है।
पुलिस
अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे
वांछित की तलाश अभियान को लेकर दबिशें दी जा रही है जिसके अन्तर्गत पुलिस
ने अलग-अलग मामलें में संलिप्त एक लुटेरे गैंग के चार सदस्य अरूण गिहार,
आकाश गिहार, अंकुल गिहार व रैच्चो को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार
हुए लुटेरों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, चार जिन्दा कारतूस, पाॅच सौ
ग्राम नशीला पाउडर, तीन मोटर साइकिलें, व लूटे गये पच्चानवे हजार कीमत के
दो मोबाइल फोन भी बरामद किये है। पुलिस इनलोगों से पूछताछ कर और लोगों की
तलाश में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।