ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
43 लोकसभा कानपुर नगर के प्रेक्षक महोदय सन्तोष कुमार ने जिला
सम्पर्क केंद्र कानपुर नगर मतदान हैल्प लाइन 1950 का औचक निरीक्षण किया ।
उन्होंने आने वाली शिकायत का निस्तारण जो किया जा रहा है उसकी प्रतिदिन आने
वाली शिकायतों के निस्तारण की सूची तैयार करने के निर्देश दिये कि किस
सन्दर्भ में शिकायत प्राप्त हुई है उसका निस्तारण कब हुआ प्रतिदिन की
सूची जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सम्बन्धित एआरओ को दी जाये । उन्होंने
निर्देशित करते हुए कहा की 24 घण्टे केंद्र चलता रहे इस पर जिलाधिकारी ने
उन्हें अवगत कराया कि 24 घण्टे शिकायत केंद्र चल रहा है जिसमें शिफ्ट वार
कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसकी मॉनेटरिंग जिला कार्यक्रम अधिकारी
कर रहे है। ततपश्चात प्रेक्षक महोदय ने एमसीएमसी कार्यालय का भी निरीक्षण
किया । उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन समाचार पत्रों की
कटिंग जिनमे पेड़ न्यूज पर पैनी निगाह रखने के लिए निर्देशित किया तथा
सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रखने के लिए निर्देशित किया ।उन्होंने
प्रत्याशियों के प्रचार जैसे सामग्री जो फेसबुक ट्विटर तथा वट्सप ग्रुपों
पर चले उसमे भी कड़ी नजर रखने के लिए निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान
केहरि सिंह कौशल किशोर आदि अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थिति थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।