ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
होटल गेस्ट हाउस स्वीट एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष
डॉ गया प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में जीटी रोड स्थित ब्रिज होटल में मिलन
समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए डॉ गया प्रसाद शर्मा ने बताया
कि आए हुए सभी अतिथियों का चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। समारोह का
शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। गीत संगीत का माहौल बहुत
सुंदर बना। मुख्य अतिथि गरीश ओबेरॉय ने अपने मन में होली की बधाई देते हुए
कहा कि कानपुर तो अद्भुद शहर है। यहां की होली के मेले के बारे में अक्सर
सुना करता हूं कि हीर सप्ताह के बाद भी रंग चलता है। और गंगा के किनारे
मेला लगता है। विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे विजय कपूर ने भी सुंदर
कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए गेम्स का भी आयोजन
किया गया। बच्चों ने भी गेम्स के दौरान खुब धमाल किया। मुख्य रूप से
उपस्थित डॉ गया प्रसाद शर्मा राजकुमार भगतानी, दीपक कुमार सविता, सुरेश राज
हंस, इंदरजीत सिंह, आलोक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।