न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
लखनऊ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम एवं
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आज केन्द्रीय चुनाव कार्यालय सहित
लखनऊ के सभी विधानसभावार चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। सलेमपुर
में स्थित केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सर्वधर्म पाठ एवं
महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद पी0एल0 पुनिया जी मौजूद रहे।उद्घाटन
के मौके पर सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा कि इस चुनाव में आम मुद्दे
नहीं हैं। सत्ताधारी दल द्वारा संविधान को बदलने की धमकी दी जा रही है
इन्होने जो नफरत की राजनीति की है उससे आज संविधान खतरे में है। सभी
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग और अवमूल्यन कर रही है। वर्ग संघर्ष कराकर
वोट की राजनीति भाजपा करती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी जी की प्रेरणा से पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने भोजन का
अधिकार, शिक्षा का अधिकार, रोजगार गारंटी कानून, सूचना का अधिकार दिया,
किसानों के कर्ज माफ किये और आज कांग्रेस की सरकार आने पर 72 हजार रूपये
सालाना सीधे महिलाओं के खाते में जाने की योजना कांग्रेस की है। बेरोजगारों
की लड़ाई देश भर में राहुल जी के नेतृत्व में लड़ी गयी, किसानों की जमीन को
लेकर भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर किसानों के लिए लड़ाई लड़ी। सत्तर साल का हिसाब
मांगने वालों को अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब पहले देना चाहिए।आचार्य
प्रमोद कृष्णम ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब की पोषक लखनऊ की धरती प्यार और
मुहब्बत का पैगाम देती है। नफरत का जहर घोलने वाली भारतीय जनता पार्टी देश
भर में नफरत की राजनीति कर रही है, नफरत हारेगी मोहब्बत जीतेगी। लखनऊ के
चुनाव में नफरत बांटने वालों को उखाड़ फेंकने का काम आम अवाम करेगी। देश जब
आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तो यही भाजपा एवं संघ के लोग अंग्रेजों की गुलामी
कर रहे थे और आज हमसे देशभक्ति पर प्रमाण पूछ रहे हैं। भाजपा ने 2014 में
जो वादे किये थे वह आज भी एक भी पूरे नहीं किये गये आज वही प्रश्न भाजपा से
जनता पूछ रही है
आचार्य
प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अटल जी की अस्थियों पर राजनीति करने वाली भाजपा
ने अटल जी के सम्मान में कुछ भी नहीं किया उन्होने कहा कि लखनऊ में जनता ने
यदि मुझे सेवा करने का अवसर दिया तो लखनऊ में कल्कि पीठ द्वारा अटल जी की
भव्य प्रतिमा लगायी जायेगी। इसका प्रस्ताव पूर्व विधायक श्यामकिशोर
शुक्ला ने किया।इस
अवसर पर एआईसीसी सचिव एवं लखनऊ के प्रभारी अनीस अहमद पूर्व मंत्री ने
कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे पांच साल सिर्फ देश को लूटने का काम
किया है, भ्रष्टाचार के कीर्तिमान बनाये हैं आज देश की जनता सब जान चुकी
है। राकेश नाथ जी महाराज ने कहा कि देश के समस्त साधु-संत एकजुट होकर भाजपा
केा हराने व आचार्य जी को जिताने के लिए जुट चुके हैं। भगवान की जाति पूछने
वालों को जनता वोट नहीं देगी। भारत का मुसलमान राष्ट्रवादी है और रहेगा ।
सैनिकों पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है कांग्रेस एक
विचारधारा है और कांग्रेस को वोट देकर कांगे्रस को जिताने का काम आम अवाम
करेगा।
इस मौके पर
प्रमुख रूप से विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक विनोद
चैधरी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवेाकेट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक
सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सिराजवली खां‘शान’, सुबोध श्रीवास्तव, एस0पी0 गोस्वामी, शमीना शफीक, मुनीश चैधरी,अमित
श्रीवास्तव त्यागी, मुकेश सिंह चैहान, प्रदीप कनौजिया,
रामपाल शर्मा, संतोष सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, सुभाष
श्रीवास्तव, विश्वनाथ चतुर्वेदी मोहन, गुड्डे नवाब, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, संजय सिंह,प्रदीप सिंह, अमित
चैधरी पार्षद, विकास श्रीवास्तव, योगेश्वर सिंह, अलीम
सिद्दीकी पार्षद, इमरान अंसारी,प्रदीप गौड़,इन्द्रजीत
सिंह, जमशेद रहमान,हसन अब्बास, कमाल याकूब, अशोक
बाल्मीकि, प्रतिमा धवन,डी.आर. सिंह, मनोज तिवारी, अली आगा, नितिन शर्मा, नीलम सिंह, शीला मिश्रा सहित
सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।इसके
अलावा कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज आलमबाग स्थित पूरन
नगर में कैण्ट विधानसभा का उद्घाटन किया।
मौलवी गंज स्थित मध्य विधानसभा
कार्यालय, अशरफाबाद स्थित रफी अहमद सिद्दीकी के आवास पर पश्चिमी विधानसभा
कार्यालय तथा 45 लक्ष्मणपुरी में पूर्वी विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन
कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा किया गया।कार्यालय
के उद्घाटन के मौके परगिरीश मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव,
दुर्गा शंकर दुबे, ओपी पाल, बलदेव मेहता, सुशीला शर्मा, रवि बाजपेयी, नंद किशोर अग्रवाल, नसीम पंडित,जे0पी0
मिश्रा, के0के0 शुक्ला, राम पाल शर्मा, रामगोपाल सिंह, मो0
फसी, रईस अहमद, करूणा शंकर यादव, अजय शुक्ला, बच्चू द्विवेदी, वतन सिन्हा,
मीतू सिंह, मो0 इरशाद संतोष सिंह, सुनीता रावत, नरेश
बाल्मीकि, मुकेश सिंह चैहान, हरनाम सिंह, श्री अमित जायसवाल, योगेश सिंह नेगी, सुरेन्द्र शुक्ला, कौशल शंकर पाण्डेय
पार्षद, पार्षद अमिता सिंह सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद
रहे।भारतीय जनता
पार्टी युवा मोर्चा के मण्डल मंत्री नीरज सिंह व अमित तिवारी के
नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने आज कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम
के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।