रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ के कैदी
मोहम्मद वसीम ने जेल के ही शौचालय में लुंगी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर
ली। फांसी लगाने से वसीम की मौत होने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में
हड़कंप मच गया। जनपद कन्नौज के ग्राम सभा सबदलगंज निवासी यासीम के पुत्र
वसीम को गैर इरादतन हत्या के मामले में 10 साल
की सजा हुई थी।बताया गया कि बीते काफी दिनों से किसी परिजन द्वारा मुलाकात न
किए जाने के कारण वसीम काफी परेशान था। सेंट्रल जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी व
जेलर पीके सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक को
सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्र ने जेल जाकर मामले की
जांच पड़ताल की। इस घटना से जेल प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर हुई है।जेल
अधीक्षक ने बताया कि कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है|
परिजनों को सूचना के लिए उसके घर बंदी रक्षक को भेजा गया है|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।