रविवार को जिला प्रशासन द्वारा
रागेन्द्र स्वरूप आडोटोरियम में मतदाता जागरूकता कार्यशाला के आयोजन में
शिरकत करने आये मुख्य निर्वाचन आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने सभागार में
मौजूद शहर के मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान की अपील करते
हुए कहा कि निष्पक्ष निर्भीक स्वतंत्ररूप से शांतिपूर्ण माहौल बनाकर वोटिंग
कराना हमारा अभियान का उद्देश्य है और यह उद्देश्य सिर्फ प्रशासन का ही
नही आमजनमानस को भी इसमें अपनी सहभागिता दिखानी चाहिए हर वह व्यक्ति जो खुद
को प्रजातंत्र का हिस्सा मानता है देश से प्रेम करता है वह खुद भी वोट
डाले और अपने आसपड़ोस के लोगों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें मीडिया
से बात करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान में होने वाली मुश्किलों
का जवाब देते हुए कहा कि लगातार आ रही मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों की
शिकायतों के चलते बताया कि जिन नए व पुराने मतदाताओं के पहचान पत्रों में
उनके नाम मे या उनकी फोटो में गड़बड़ी हो गई है और देय समय मे उन्होंने भूल
सुधार नही करवाया है वह भी मतदाता लिस्ट में नाम होने के बाद ही मतदान कर
सकेगा लेकिन नवीन पहचान पत्र में त्रुटियां व भूल सुधार चुनाव परिणाम के
बाद ही पुनः बनाये जायेंगे|
सभी शहरवासियों से
ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की , ताकि पिछले
लो.स.चुनाव की अपेक्षा इस बार ज्यादा संख्या में वोट प्रतिशत बढ़ सके .
उन्होंने कहा कि विगत 2014 लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत की अपेक्षा 2019
के द्वितीय चरण में मतदान प्रतिशत में 1 प्रतिशत का इजाफा किया है और
हमारी कोशिश है कि इस बार वोटिंग का प्रतिशत बढ़कर 70 प्रतिशत तक हो .आचार
संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों व उन पर दर्ज मुकदमों पर कोई
अग्रसारित दंडात्मक कार्यवाई न होने पर न्यायिक व्यवस्था पर कोई टिप्पड़ी न
करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता ने प्रतिनिधि की तकदीर बदलने
वाला संविधान बनाया है जिसका अधिकार जागरूक मतदाता के पास है न्यायिक
प्रणाली के अंतर्गत लंबित आपराधिक मुकदमो वाले प्रत्याशियो के हौसले भले
ही बुलंद हो पर प्रजातन्त्रिक व्यवस्था में उनको चुनने और न चुनने का
अधिकार मतदाता के पास है बस अधिक संख्या में इसके लिए उन्हें जागरूक करने
की आवश्यकता है.शांति पूर्ण माहौल बनाये, निर्भय,निष्पक्ष होकर वोट डाले
प्रशासन आपके साथ है.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।