जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
पृथ्वी के लागातार बढ़ते तापमान से जीव जन्तुओं को बचाने के
लिए पर्यावरण के प्रति चिन्तित रहने वाले अमरीकी सीनेटर गिलार्ड नेल्सन
के प्रयासों से 22 अप्रैल 1970 से 192 देशों के सहर्ष स्वीकृति से विश्व
पृथ्वी दिवस पेड़ पौधों को बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के
लिए तथा उत्तरी गोलार्ध में बसन्त और दक्षिणी गोलार्ध के पतझड़ के रूप में
मनाया जाता है। उक्त बात मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पर्यावरण मित्र नवीन
कुमार दीक्षित ने रैली में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को सम्बोधित करते हुए
कही। इस रैली का आयोजक माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य राधेश्याम
कुशवाहा ने कहा कि पानी,बिजली,लकडी़,उर्जा, संरक्षण व पौधा रोपण से ही हम
पृथ्वी को गर्म होने से बचा सकते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता गोपी किशन ने कहा
कि पालीथिन 200 साल में सड़ता है। धूप व जल जमीन में जाने से रोक कर पौधों
का अँकुरण रोकता है। यह रैली उक्त विद्यालय से प्रारम्भ होकर अम्बियापुर
रोड ग्रामीण बैंक,नहर पुल होते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली में
स्काउट मास्टर शिवान्श कुशवाहा, अरविन्द तिवारी,खुशबू,आरती,अँजली,प्रियंका,शिवम् पुकार शुक्ला,शान्या,श्यामू तिवारी, मीनाक्षी,अर्चना,अरुण खटिक,सहित डेढ़ सौ से अधिक लोग सामिल थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।