ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
रिनेसा यूनिवर्सल क्लब गोरखपुर इकाई के तरफ से बागची नर्सिंग होम, सुमेर
सागर, में "वर्तमान में प्रउत की भूमिका" विषय पर एक विचार गोष्ठी
आयोजित की गयी। मुख्य वक्ता रामअचल एडवोकेट ने कहा
कि श्री प्रभात रंजन सरकार प्रउत दर्शन के माध्यम से भेद- भाव रहित
शोषण-मुक्त समाज की स्थापना करना चाहते थे।जिसमें आर्थिक आजादी के
साथ-साथ,सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक समानता प्राप्त हो।इसके अलावे प्रउत
महिलाओं,पुरूषों एवं बच्चों को सामाजिक सम्मान की गारण्टी देता
है।प्रगतिशील उपयोगी तत्व को प्रउत के नाम से जाना जाता है।प्रउत एक
सामाजिक,राजनैतिक और अर्थ-नैतिक उच्चतम नव्य-मानवतावादी दर्शन है।
प्रउत मनुष्य की न्यूनतम आवश्यकताओं जैसे-भोजन,वस्त्र,आवास,शिक्षा और
चिकित्सा की गारण्टी देता है।इसीलिये सरकार का चुनाव होता है।महिलाओं को
आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की गारण्टी होनी चाहिये। मुख्य
वक्ता ने कहा कि सामाजिक नैतिकता को बढ़ावा देना जरूरी है।राजनैतिक और
आर्थिक आजादी सिर्फ मिल जाने से समाज का कल्याण नही हो सकता।सामाजिक सम्मान
पाने के लिये लोगों के विचारो में परिवर्तन लाना होगा।नैतिक और आध्यात्मिक
लोगों का कैडर बनाना होगा। जो प्रमा के सिद्धान्त पर आधारित हो।सामाजिक
न्याय,समता,समानता और सम्मान पाने के लिये विचारों में परिवर्तन लाना
होगा।इसके लिये अन्तर-जातीय विवाह करना होगा।लोगों के मन से भाव-जड़ता खत्म
करना होगा।अध्यक्षता नेकिया। संचालन डा0 रंजना बागची ने किया।इस अवसर पर। लोगों की सहभागिता रही।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।