कन्नौज - तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 15 April 2019

कन्नौज - तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी ...

 


रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

कन्नौज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई । जिससे एक बड़ा हादसा हो गया । ट्राली पलटने से करीब एक दर्जन से ऊपर लोग घायल हो गए जबकि तीन लोगों की मौत हो गई । सभी घायलों को 100 सैया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रदेश की राज्य मंत्री अर्चना पांडे प्रशासनिक अमले के साथ घायलों का हालचाल लेने पहुंची ।कन्नौज जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर डांगरा गांव के कुछ लोग विसर्जन यात्रा करने काली नदी गए हुए थे। जहां से वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जीटी रोड के किनारे पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटते ही वहां कोहराम मच गया। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें 100 सैया अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की माने तो इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हो गए जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही घायलों को देखने के लिए प्रदेश की  राज्य मंत्री अर्चना पांडे और जिले के डीएम व एसपी 100 सैया अस्पताल पहुंच गए जहां उन्होंने घायलों को का हाल चाल लिया और परिजनों को ढांढस बंधाया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।