गोण्डा - इठियाथोक में विधान सभा मेहनोंन के अंतर्गत जनसभा की गई और जनसंपर्क किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 19 April 2019

गोण्डा - इठियाथोक में विधान सभा मेहनोंन के अंतर्गत जनसभा की गई और जनसंपर्क किया गया


ब्यूरो गोंडा -राकेश सिंह 

आज इठियाथोक में विधान सभा मेहनोंन के अंतर्गत जनसभा की गई और जनसंपर्क किया गया, जिसमे प्रत्याशी  कृष्णा पटेल के साथ नगर अध्यक्ष अब्दुल रहमान रहे। एटियाथोक क्षेत्र में कांग्रेस, अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल ने अपने भ्रमण के दौरान लालापुरवा, बेलवा शुक्ल, पोखरा, जवालापुरवा, मियां पट्टी, कुर्मिनपुरवा, पाड़ा सरांय, मृदनपुरवा, सेखुयी, आदि गांव का जनसंपर्क करते हुए कहा कि  यदि गोण्डा की जनता का आशीर्वाद मिला तो हम सरकारी अस्पतालों और जन स्वास्थ्य केन्द्र का तंत्र मजबूत करेंगे। गरीब को भी उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज कराने का हक मिलेगा। 


रोजगार के अवसर मुहैया कराने का प्रयास और गोण्डा को पयर्टक का मुख्य बिंदु बनाने का प्रयास रहेगा। अब कोई गरीब नही रहेगा सभी को प्रत्येक महीने 6 हजार रुपए के साथ साथ किसानों के 2 लाख रुपये तक का ऋण माफ् किया जाएगा । अपने जन सम्पर्क के दौरान पैदानीपुरवा में लगी आग से पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।