ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्धारा बिहार
में आयोजित आम जनसभा में दिया गया विवादित भाषण उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है
10 अप्रैल को बिहार में राहुल गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा था
कि सारे मोदी चोर है इस विवादित भाषण को आधार बनाकर कानपुर के रहने वाले
आत्मप्रकाश मोदी ने राहुल गांधी को पार्टी बनाते हुए भारतीय दण्ड संहिता की
धारा 500 के अंतर्गत कानपुर न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है माननीय
न्यायालय ने दाखिल किये गए परिवार को स्वीकृत कर लिया है जिसकी सुनवाई 30
अप्रैल को होगी कर्णाटक और बिहार की जनसभा में राहुल गांधी ने अपने भाषण
में मोदी को चोर कहा था द्य राहुल गांधी के इस भाषण से मोदी वर्ग के लोग
खासे नाराज हो गए कानपुर के रहने वाले आत्मप्रकाश मोदी ने राहुल गाँधी के
खिलाफ मुख्य महानगरीय मजिस्ट्रेट में परिवाद दाखिल किया है जिसकी सुनवाई
अगली 30 अप्रैल को होनी है अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला का कहना है की राहुल
गांधी अपने भाषण में मोदी समाज को चोर कह रहे जिसको लेकर माननीय न्यायालय
में परिवाद दाखिल किया गया है राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल करने वाले
आत्मप्रकाश मोदी का कहना है कि राहुल गांधी कह रहे है की सारे मोदी चोर है
राष्ट्रीय नेता के इस बयान से मोदी समाज के लोगो की भावनाये आहत हुयी है
राहुल गाँधी किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करते तो ठीक था लेकिन पूरे मोदी
समाज को चोर कहना गलत है राहुल गांधी के इस बयान से उनके चुनाव पर असर
पडेगा क्योकि समाज के कई वर्ग उनके बयान से नाराज है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।