ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
परमट घाट पर संस्था हेल्प अस फाउनडेश्ज्ञन द्वारा जरूरतमंद 120
बच्चों को पठन-पाठन हेतु शिक्षा सामग्री मुहैया करायी गयी, जिमसें काॅपी,
किताब, पेंसिल बाॅक्स, वाटर बोतल, टिफिन बाॅक्स के साथ अन्य जरूरी वस्तुऐ
शामिल थी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सागर यादव, उपाध्यक्ष शिवम तोमर,
प्रबंधक अंशु ठाकुर व कोषाध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि गरीब बच्चों को
पढने के लिए जरूरत की चीजे उनके पास नही है और उनकी संस्था ने बच्चों की इस
परेशानी को समझा और अपना सामाजिक कर्तव्य निभाया है। बताया कि यह बच्चे
गंगा पार से नाव द्वारा पढने के लिए परमट आते है और उनकी मदद के लिए एक नयी
राह फाउंडेशन द्वारा पढाया जा रहा है। कहा आगे भी इसी प्रकार वह बच्चो का
ध्यान रखेंगें इस दोरान आकाश यादव, नितिन पाल, प्रियंका दीक्षित, अद्धितीय
वर्ता, अंजलि, अदिति, पूर्णिमा, इशिका, कृतिका, दीक्षा, गुडउू, अक्षत,
प्रदीप, अंकित, रजोश, रजत आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।