ब्यूरो वाराणसी -कैलाश सिंह विकास
वाराणसी मतदान कक्ष में मतदाता मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे। नेम स्लिप लगाकर मोबाइल कक्ष के बाहर रखवा लिया जाएगा और मतदान कर बाहर निकलने पर लौटा दिया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने दी। विकास भवन में गुरुवार को हुई सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) की बैठक में उन्होंने विभिन्न संस्थाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों से कहा कि हमें मतदाता को मतदान के महत्व का एहसास कराना है।
बैठक में उन्होंने कहा कि आयोग ने मतदाता पर्ची को पहचान पत्र नहीं माना है। इसे मतदान केंद्र का नाम, भाग संख्या व क्रम संख्या जानने के लिए ही प्रयोग किया जाएगा। वोट डालने के लिए पहचान पत्र लाना होगा। मतदान केंद्र पर वृद्ध, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए छायादार स्थानों पर बैठने और सुविधाजनक तरीके से वोट डालने की व्यवस्था की जाएगी। मतदान केंद्र जानने के तीन तरीके हैं। पहला बीएलओ की पर्ची, दूसरा इलेक्टोरल सर्च डाट इन पर लॉग आन करके और तीसरा वोटर्स गाइड के जरिये मतदान केंद्र जान सकते हैं। उन्होंने मतदान कर्मचारियाें के प्रशिक्षण स्थल टीएफसी बड़ा लालपुर का भी निरीक्षण किया। यहां मतदान कर्मचारियों को 15 से 17 अप्रैल के बीच प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।