कन्नौज में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया पर्दाफाश.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 April 2019

कन्नौज में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया पर्दाफाश..

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
 
यूपी के कन्नौज में पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शस्त्रों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस जिलेभर में टीम के साथ छापामारी में जुटी हुई है इस दौरान पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले गिरोह को पकड़ा है जिसके पास से शस्त्र बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किये है। पुलिस पूरे मामले की जाॅच करते हुए गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। 
 
 
कन्नौज थाना विशुनगढ़ क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मिघौली से आगे एक सूनशान जगह खेड़ा टीला के पास एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री में शस्त्र बनाये जा रहे है। जिसका मास्टर माइंन्ड वेदराम उर्फ हनुमान पुत्र देवीदयाल है। जो अवैध रायफल और तमंचा का निर्माण कर उसकी विक्री कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर मौके पर मौजूद मास्टर माइंड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये है। पुलिस इस कार्यवाही को एक बड़ी कामयाबी मान रही है जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में लगी पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का ईनाम दिये जाने की घोषणा की है।

1 comment:

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।