न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को संभल, फिरोजाबाद, इटावा और मिश्रिख में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान रैली में आए जनसमूह ने जय श्रीराम और जय बजरंग बली के उदघोष के साथ योगी का स्वागत किया। रैली को संबोधित करने से पहले योगी ने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि “आप लोग बजरंगबली के विरोधियों के हाथ में बागडोर सौंपना चाहते हैं क्या” ? योगी ने कहा कि मायावती आज उस नेता के लिए वोट मांग रही हैं, जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के लिए गंदी भाषा का प्रयोग करता है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान में कोई चूक नहीं होनी चाहिए, भाजपा का यह भगवा झंडा कभी झुकना नहीं चाहिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को संभल, फिरोजाबाद, इटावा और मिश्रिख में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान रैली में आए जनसमूह ने जय श्रीराम और जय बजरंग बली के उदघोष के साथ योगी का स्वागत किया। रैली को संबोधित करने से पहले योगी ने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि “आप लोग बजरंगबली के विरोधियों के हाथ में बागडोर सौंपना चाहते हैं क्या” ? योगी ने कहा कि मायावती आज उस नेता के लिए वोट मांग रही हैं, जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के लिए गंदी भाषा का प्रयोग करता है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान में कोई चूक नहीं होनी चाहिए, भाजपा का यह भगवा झंडा कभी झुकना नहीं चाहिए।
संभल के कैला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद योगी ने कहा कि तीन दिनों
तक उन्होंने बजरंगबली की अराधना की है। योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए
मतदान के संपन्न हो चुके दो चरणों में सपा, बसपा और कांग्रेस ‘शून्य’ रहे
हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। प्रदेश में हुए
दो चरणों की सारी सीटें हम जीत रहें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल का
गौरवशाली इतिहास रहा है लेकिन कुछ लोगों ने इसकी पहचान को बदल कर रख दिया।
गुंडाराज, अराजकता और भ्रष्टाचार ने इसकी पहचान को बदल कर रख दिया ‘लेकिन
हम इसकी पहचान को फिर से कायम करने आये हैं।’ उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने
कैला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण नहीं किया। सपा सरकार भेदभाव करती रही,
लेकिन हमारी सरकार में भेदभाव नहीं हो सकता है।योगी ने कहा कि रामपुर में सपा का एक नेता रहता है। वह बाबा साहब भीमराव
आंबेडकर के लिए किस तरह की गंदी भाषा का प्रयोग करता है। आज मायावती उसके
लिए वोट मांग रही हैं। जो अपनी भाषा से बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़
करता है, उसके लिए मायावती वोट मांग रही हैं। आज अनुसूचित जाति का हर
व्यक्ति मायावती से प्रश्न कर रहा है, कि मायावती बताएं कि बाबा साहब
भीमराव आम्बेडकर को भू-माफिया कहने वाले के लिए आप किस हैसियत से वोट
मांगने के लिए जा रही हैं ?संभल से सपा उम्मीदवार शफीकुर्रहमान बर्क के लिए योगी ने कहा कि एक बार
संसद में संभल से वर्तमान प्रत्याशी से मैने पूछा कि तुम्हारे पूर्वज कहां
से हैं। वह बोले-हम बाबर की औलाद है।
उसे वंदेमातरम् गाने से संकोच है।
आंबेडकर को माला पहनाने में संकोच है। एक तरफ मोदी जी हैं, जो विकास की बात
करते हैं। दूसरी तरफ बाबर की औलाद कहने वाला शख्स गठबंधन का प्रत्याशी
बनकर आया है। क्या आप लोग बाबर के औलाद को चुनोगे क्या ?योगी ने कहा कि कांग्रेस के डा. मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों
पर पहला हक मुसलमानों का है। सहारनपुर में मायावती ने कहा था कि मुसलमानों
एक हो जाओ। हमने कभी भी नहीं कहा कि जाति-धर्म और मजहब पर वोट दो।मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में बिजली नहीं मिलती
थी। बहन बेटियों की इज्जत खतरे में रहती थी। तेजाब हमले होते थे। आज ऐसा
कोई नहीं कर सकता। ऐसा करने वाले को कठोर सजा मिलेगी। योगी ने कहा कि आजम
खां अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आजम खां जैसे लोगों के लिए एंटी
रोमियो स्क्वाड का गठन भी हमारी सरकार ने किया।योगी ने सपा-बसपा के झंडो को गुंडों का झंडा बताया। योगी ने कहा, “बहन
बेटियों की इजज्त के साथ जो खिलवाड़ करेगा वो या तो जेल, या फिर उसका राम
नाम सत्य होगा। आपने देखा होगा कि आज प्रदेश के अंदर अपराध न्यूनतम स्थिति
में है। ये अभी 2 वर्ष का कार्य है, तीन साल बाकी है, जो बचे गुंडे होंगे,
इन तीन सालों में देखना ये कहां जाते हैं, इनको कहां हम लेकर जाते हैं।अभी तो यह दो साल का कार्यकाल था, अगले तीन साल में देखना कि जो बचे गुंडे
हैं, उन्हें कहां लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आते ही कावड़
यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। आज कोई प्रदेश में दंगा करने का प्रयास नहीं
कर सकता।योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में
बिना भेदभाव के हर वर्ग को समान रूप से योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना में गरीबों को आवास, सौभाग्य योजना से सभी
घरों को निशुल्क बिजली कनैक्शन, उज्जवला योजना से सभी घरों में रसोई गैस,
स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय, पीएम किसान सम्मान निधि के
माध्यम से किसानों को 6 हजार रुपए का वार्षिक सहायता राशि, आयुष्मान भारत
योजना में सभी को स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य योजनाएं हमारी सरकार ने शुरू
किया। क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।