न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
केन्द्रीय गृहमंत्री मा. राजनाथ सिंह 14 अप्रैल को नगीना, आंवला, आगरा व
फतेहपुर सीकरी लोकसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री सिंह रामलीला
मैदान देवता इंटर कालेज के सामने मोरना, नुरपुर, बिजनौर में सुबह 11.30 बजे
नगीना लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी यशवंत सिंह के समर्थन में जनसभा को
संबोधित करेंगे। श्री सिंह दोपहर 1.30 बजे नक्काशा शुक्रवार बाजार मैदान,
दातागंज, बदायूं में आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुमार के
समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह आवलखेड़ा मैदान जलेश्वर रोड़,
आगरा में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित
करेंगे एवं सायं 04 बजे मण्डी समिति मैदान, खैरागढ़, आगरा मे फतेहपुर सीकरी
लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधित
करेंगे उपमुख्यमंत्री मा. केशव प्रसाद मौर्य 14 अप्रैल को
इलाहाबाद व फूलपुर लोकसभाओं विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। श्री
मौर्य सुबह 11 बजे होटल इंटरनेशनल सिविल लाइन, प्रयागराज में इलाहाबाद एवं
फूलपुर लोकसभाओं के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। श्री मौर्य दोपहर 12.30
बजे प्रयागराज के रायल होटल में फूलपुर लोकसभा के विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन
को संबोधित करेंगे तथा वहीं सायं 3.30 बजे मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रमुखों
के साथ ही वरिष्ठजनों के साथ बैठक करेंगे। श्री मौर्य सायं 07 बजे रायल
होटल प्रयागराज में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।