जिला सवांददाता - अरविन्द शर्मा
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए जिला
प्रशासन लोगों को जागरूक करने में प्रयासरत है। इसके लिए रैलियां व
होर्डिंग बैनर लगाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वहीं कानपुर देहात के मल्हपुर सुनासी गांव की जनता जनप्रतिनिधियों के विकास
न कराए जाने पर आक्रोशित दिख रही है। ग्रामीणों ने भी गांव के बाहर बैनर
टांगकर मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने सड़क नही तो वोट नहीं
के जमकर नारे भी लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता वादे
करते हैं और भूल जाते हैं। गांव में सड़कें नहीं है, हम लोग मतदान नहीं
करेंगे।
जनपद कानपुर देहात
के रसूलाबाद तहसील के ग्राम पंचायत सुनासी मजरा मल्हपुर गाँव के ग्रामीणों
का आरोप है कि इस गाँव मे 30 साल से कोई विकास नही हुआ है। न ही आज तक कोई
काम करवाया गया। जो लोग पहले वोट मांगने के लिए आये, उन्होंने बड़े-बड़े
वादे किए लेकिन चुनाव जीतने के बाद आज तक उन्होंने गांव के ग्रामीणों की
सुध नहीं ली और न ही कोई कार्य कराया। ग्रामीणों की माने तो गाँव मे ना तो
कोई स्कूल है और न ही बारातशाला है। यहां तक कि गाँव की मुख्य सड़क भी
खस्ताहाल है।उन्होंने
बताया कि बरसात में इन रास्तों में पानी भर जाता है, जिसकी वजह से आने जाने
में दिक्कतें होती है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायिका से भी कहा गया लेकिन
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अभी पैसा नही आ रहा है। जब पैसा आएगा, तब
विकास किया जाएगा। मजबूरन हम लोगों ने मतदान बहिष्कार किया है। जब तक गांव
में विकास नही होगा, तब तक वोट नही दिया जाएगा। गाँव के बाहर बच्चे से
लेकर बड़े बुजुर्ग बैनर लगाकर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। उनका कहना है
कि जब तक विकास नही होगा, हम लोगों का विरोध जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।