गोंडा -राजधानी सहित उत्तर प्रदेश अपराधों का हब बनता जा रहा है-कृष्णा पटेल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 7 April 2019

गोंडा -राजधानी सहित उत्तर प्रदेश अपराधों का हब बनता जा रहा है-कृष्णा पटेल



राकेश सिंह गोंडा

 अपना दल कांग्रेस एवं जन अधिकार पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी माता श्रीमती कृष्णा पटेल द्वारा उतरौला में नगर भ्रमण किया गया।

पदयात्रा फक्कड़ दास मंदिर में दर्शन एवं बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बरदही बाजार से शुरू हुई उसके बाद श्रीमती कृष्णा पटेल जी ने मोटे बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई। दुखहरण नाथ मंदिर, पिपलेश्वर नाथ मंदिर,  ज्वाला माई मंदिर और बड़ी मस्जिद होते हुए बाबा शाह हजरनी मजार पर पहुंची, वहां चादर चढ़ाकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर यात्रा समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 




प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि यदि गोण्डा की जनता का प्यार मिला तो हम सरकारी अस्पतालों और जन स्वास्थ्य केन्द्र का तंत्र मजबूत करेंगे। गरीब को भी उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज कराने का हक मिलेगा। रोजगार के अवसर मुहैया कराने का प्रयास और गोण्डा को पयर्टक का मुख्य बिंदु बनाने का प्रयास रहेगा।

इस दौरान आर बी सिंह पटेल, अलख राम पटेल मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष अनंत राम पटेल, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव यज्ञ नाथ वर्मा, नगर अध्यक्ष मोहम्मद रईस, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, जिला सचिव राजेश दुबे, महिपाल चौधरी, राम सूरत यादव, अंकुश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।