कानपुर - भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 April 2019

कानपुर - भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया



ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

सांसद व भाजपा प्रत्याशी  देवेंद्र सिंह भोले ने आज अकबरपुर लोकसभा से क्षेत्र  अपना नामांकन दाखिल किया । जुलुस के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचे देवेंद्र सिंह भोले ने निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन का पर्चा दिया । नामाँकन में प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना मेयर प्रमिला पाण्डे विधायक नीलिमा कटियार ,और पूर्व सांसद जगवीर सिंह द्रोण सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे । इससे पूर्व देवेंद्र सिंह भोले का मोतीझील से नामांकन जुलुस शुरू हुआ । जुलूस में भाजपा के झंडे लहरा रहे थे । कार्यकर्ता पार्टी समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे ।  कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । इस दौरान देवेंद्र सिंह भोले ने अपनी जीत के दावे किये ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।