रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में
पुलिस व स्वाॅट टीम ने छापामार कर अवैध शराब बनाने के धंधे में लगे दो
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 400 लीटर स्प्रिट,शराब
निर्माण के उपकरण समेत 225 क्वार्टर नकली शराब बरामद की गई है। इसके अलावा
शराब की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कार भी पुलिस ने कब्जे में ले
ली है। फतेहगढ़
स्थित पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी डाॅ अनिल कुमार मिश्र
ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थाना नवाबंगज
व स्वाॅट टीम की संयुक्त टीम ने बबना तिराहे के पास छापा मारा। मौके से
शराब बनाते नगलामन्न निवासी कमलेश यादव और सितवनपुर पिथु के रहने वाले
ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी डाॅ अनिल मिश्र ने बताया कि पुलिस दल
को तलाशी के दौरान 9 क्रेन में 400 लीटर रिएक्टीफाइड स्प्रिट,5 पेटी अवैध
देशी शराब, 1 बोरी खाली क्वार्टर की शीशियां, रैपर के अलावा अन्य सामान
मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह केमिकल व स्प्रिट मिलाकर
अपमिश्रित शराब तैयार करते थे और शराब की तीव्रता बढ़ाने को केमिकल में
यूरिया मिलाकर इसे बनाते थे। इसके बाद मिलावटी शराब को खाली क्वाटरों में
भरकर आसपास के गांवों में बिक्री करते थे। उन्होंने बताया कि बरामद 400
लीटर स्प्रिट से आरोपी 8 हजार क्वार्टर तैयार करते है, जिसकी कीमत करीब
साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ
मिलावटी शराब बनाने और बेचने का मुकदमा पंजीकृत करने के साथ सभी को जेल
भेजा जा रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।