कन्नौज-सरायमीरा शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 April 2019

कन्नौज-सरायमीरा शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई

रिपोर्ट -मोबीन मन्सुरी

सरायमीरा क्षेत्र के अन्तर्गत रोडवेज बस स्टाप के निकट जीटी रोड पर  स्थित एक मकान में मंगलवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गृहस्ती का सामान धू धू कर जलने लगा जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची दमकल टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया लेकिन इस बीच नगदी जेवरात समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया


सरायमीरा जीटी रोड स्थित बाला जी स्वीट हाउस के मालिक अनिल शर्मा मंगलवार की शाम अपनी दुकान में बैठे थे इस दौरान दुकान के पीछे स्थित उनके  मकान के  प्रथम तल पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया आग को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया देखते ही देखते आग ने घर मे रखे नगदी जेवर समेत सारे समान  को अपनी चपेट में ले लिया तेज लपटों को देख बाजार में हड़कंप मच गया और लोगों ने आग बुझाने की कवायद तेज कर दी उधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान होने की संभावना है खबर लिखे जाने तक राजस्व टीम नहीं पहुंची थी मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है ।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।