गोंडा-लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अपना दल कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 1 April 2019

गोंडा-लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अपना दल कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी












न्यूज़ डेस्क लखनऊ

गोंडा। आज 59 गोंडा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अपना दल कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल जी का रोड शो केंद्रीय चुनाव कार्यालय से दर्ज़ी कुआँ, वीरेपुर, झिलाही, मनकापुर, मसकनवा, छपिया, बभनान, सबरापुर, गदर ग्रन्ट होते हुए खोड़ारे पहुंचा जो जनसभा के रूप में तब्दील हो गया ।
जनसभा को अपना दल, काँग्रेस और जनाधिकार पार्टी संयुक्त प्रत्याशी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी में मुसलमानों ने अंग्रेजो के खिलाफ खुलकर लड़ाई लड़ी उसी तरह डॉक्टर साहब की लड़ाई में भी मुस्लिम समाज ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया।

यह सवाल आपके जहन में जरूर होगा।  हमारी पार्टी अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी के साथ मिलकर हम देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं।हमारी पहली प्राथमिकता  होगी वोटर पेंशन को लागू करना,कृषि को पूर्ण उद्योग बनाने की, स्वामीनाथान आयोग लागू करवाना ,और गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन की मांग हमारी घोषणा पत्र में होगी।

डॉक्टर साहब की लड़ाई के चार मजबूत आधार थे और पार्टी हमेशा उन्हीं आधारों को आदर्श मानकर इस लड़ाई को जारी रखेंगे यह हमारा वादा है एक-एक कार्यकर्ता और इस सभा में बैठी जनता से अगर देखा जाए तो पिछले 5 साल में इस देश के माननीय प्रधानमंत्री ने झूठ ही बोला है उससे प्रधानमंत्री पद की गरिमा भी आहत हुई है।  देश के गरीबों के खाते में अभी तक पन्दरह लाख क्यों नहीं आए, रोजगार देने का वादा झूठा क्यों निकला, किसानों को फसल का सही दाम देना था धोखा क्यों मिला, नोटबंदी के नाम पर काला धन आया था वो कहां गया, इस देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर क्यों किया जा रहा है सिर्फ इसलिए क्योंकि उनमें से हमारे गरीब और कमेरा समाज के लोग  और गोंडा की जनता की जो सामंतवाद के खिलाफ उसके साथ हम पूरे दमखम से लड़ेंगे और जीतेंगे भी इन्हीं शब्दों के साथ मैं गोंडा लोकसभा क्षेत्र से अपना बहुमुल्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं और अंत मे   गोंडा जिला अध्यक्ष अनत राम पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया और समापन की घोषणा की।

इस मौके पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने 2014 में जो जनता से वायदे किया थे जुमलेबाजी की भेंट चढ़ गए और पूरे वायदे खोखले साबित हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने न्यूनतम गारंटी  योजना के तहत 72000 रुपये प्रत्येक परिवार को देने का वादा है मेरा।  वहीं पूर्व विधायक ललतेश पति त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश के सरकार में न छोटे व्यापारी और न ही किसान न हमारी बहन बेटियां सुरक्षित है, कानून सत्ता की रखैल बनकर रह गया है आप सब लोंगो से अपील है कि राहुल जी को प्रधान मंत्री बनाने की लिए गोंडा की धरती से श्रीमती कृष्णा पटेल को जीत कर भेजने का काम करे। इस मौके पर   पूर्व विधायक एवं कोरी समाज के के प्रदेश अध्यक्ष गयादीन अनुरागी,भदोही पूर्व विधायक बागी जी,अपना दल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पटेल, पंकज निरंजन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय, जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष जगत राम मौर्या,आंनद हीरा राम पटेल ,आर बी सिंह पटेल, राधेश्याम पटेल,गगन प्रकाश यादव , राजेश पटेल,अलख राम पटेल,विमल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।