गोंडा -बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, दीन दयाल इंटर कॉलेज निपनिया गौरा-चौकी में किया गया, राेड शो - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 7 April 2019

गोंडा -बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, दीन दयाल इंटर कॉलेज निपनिया गौरा-चौकी में किया गया, राेड शो




राकेश सिंह -गोंडा 

रविवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन दीन दयाल इंटर कॉलेज निपनिया गौराचौकी में किया गया, राेड शो के माध्यम से पूर्व मंत्री पंडित सिंह इस सम्मेलन में पहुँचे जगह- जगह कार्यकता द्वारा उनका स्वागत किया गया,जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने भारतीय जनता पार्टी एवं उनके द्वारा गोंडा से घोषित प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह  पर जोरदार हमला बोला ,उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की जनता को ठगा गया है 

तथा 15लाख सब के खाते में देने का वादा कर अपनी बातों से मुकर गए देश में अराजकता एवं बेरोजगारी निरंतर रूप से बढ़ रही है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  आउटसोर्सिंग से नौकरी बांट रहे हैं लेकिन वहीं से सेंट्रलाइज करके बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है जनपद स्तर पर छोटी कंपनियां सब बेरोजगार हो गयी है,देश को बांटने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया  है खासतौर पर गौरा विधानसभा में ब्राह्मणाे काे क्षेत्रीय विधायक द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाते हुए अपमानित किया जा रहा है क्षेत्रीय विधायक द्वारा, गोंडा सांसद जनता की बात नहीं सुनते वह स्विच ऑफ सांसद है,पंडित सिंह ने कहां गोंडा सांसद को जो वोट करेगा  तो उन्हीं के पार्टी का विधायक उस कार्यकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसा देगा और कीर्तिवर्धन मूकदर्शक बनकर देखते रहेंगे, 


पंडित सिंह यहां विकास करने आए हैंऔर विकास ही करेंगे, हमारी मोबाइल जनता के लिए 24 घंटे हमेशा ऑन रहती है कोई भी व्यक्ति मुझसे कभी भी बात कर सकता है हम स्विच ऑफ सांसद नहीं है रिपोर्टर द्वारा उनसे सवाल पूछा गया  कि आप गोंडा जनपद में किस मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्होंने बताया कि मैं गोंडा का विकास करूंगा तथा नौजवानाे-बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाऊंगा  तथा किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करुंगा, इस रोड शो में मुख्य रूप से सपा नेता राम प्रताप सिंह, अब्दुल कलाम, चंद किशोर पाठक ,पवन तिवारी(गायघाट) मोहम्मद इस्माइल, जटा शंकर पांडे ,अनिल पांडे,अखिलेश पांडे, संजयविद्यार्थी, डिम्पल सिंह,विधानसभा अध्यक्ष अब्दुलसलाम,   अरविन्द यादव(सदस्य जिला पंचायत) ,पहलवानतिवारी, विक्की मिश्रा,विजय_यादव संजय सिंह, अशोक सिंह,अवधेश वर्मा, मोहम्मद हसन ,राम मूर्ति वर्मा, राकेश सिंह,आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।