रिपोर्ट- अमित गौर
सपा-बसपा-कांग्रेस का देश को बर्बाद करने में सबसे बडा
योगदान रहा है। यह तीनों पार्टियों ने मिलकर देश के साथ मुसलमानों को
बर्बाद किया है। यह वोट के लिये मुसलमान और क्रिश्चियन को भय दिखाती है।
जबकि भाजपा सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और वह देश को बनाने
में विश्वास करती है। यह बात जालौन के कालपी में भाजपा प्रत्याशी भानु
प्रताप सिंह वर्मा के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे भारत के गृह मंत्री
राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुये कही।उन्होने
सपा बसपा पर हमला करते हुये कहा कि यह पार्टियां मोदी को रोकने के लिये एक
हुये है लेकिन दोनों के मन में गाठे है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि
दोनों एक हो जायेगे। कल अदभुत द्रश्य देखा तीन पूर्व मुख्यमंत्री एक साथ
मंच पर दिखाई दिये जिनके बीच गांठ होने के बाबजूद शरीर मौजूद रहा लेकिन मन
में गांठ है यह कभी किसी का भला नहीं कर सकती। उन्होने कहा कि जिस दिन
परिणाम आयेगा इनकी ढपली अपना राग अलग-अलग हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके
अलावा 60 साल से ऊपर के लघु और सीमांत किसानों को 3 हजार रुपये की पेंशन भी
दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।