ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
लोकतंत्र को मजबूत बनाएं,शत प्रतिशत मतदान कराएं।इसी बात को ध्यान
में रखते हुए मतदाता जागरूकता कैम्प का आयोजन कमिश्नरी बार एसोसिएशन
द्वारा तहसील गेट पर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र
शर्मा (कमिश्नर-कानपुर मंडल) ने बताया कि लोक सभा चुनाव 2019 के मतदान
में कानपुर शहर को नंबर 1 बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना पड़ेगा।मतदाता
जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने की आवश्यकता
है।यदि प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग करता है तो निश्चित ही एक सही
एवं राष्ट्रहित में कार्य करने वाली सरकार सत्ता में आ सकेगी। अधिवक्तागणों
ने यह शपथ ली कि अपने साथ साथ अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक मतदान कराने
के जागरूक करेंगे। प्रमुख रूप से कपिल दीप सचान, शैलेंद्र कुमार शुक्ला,
सर्वेश कुशवाहा, समीर शुक्ला, जयनारायण पाल, दिनेश वर्मा, संदीप शर्मा,
नीलेश तिवारी, राजू सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।