पुलिस लाइन्स बस्ती के सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन,गोरखपुर द्वारा गोष्ठी की गयी.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 April 2019

पुलिस लाइन्स बस्ती के सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन,गोरखपुर द्वारा गोष्ठी की गयी..



 

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

लोक सभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2019 के दृष्टिगत आज दिनांक 22.04.2019 को पुलिस लाइन्स बस्ती के सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन,गोरखपुर द्वारा  गोष्ठी की गयी । जिसमें जनपद बस्ती  में होने वाले लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के अनुपालन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा शान्ति व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती श्री आशुतोष कुमार ,पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री पंकज कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज व समस्त क्षेत्राधिकारीगण,समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी चुनाव सेल आदि  मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।