वाराणसी - "हेल्लो, बोर्ड ऑफिस से बोल रहा हूं, केमेस्ट्री में पास होना चाहते होतो पैसे लेकर आ जाओ" पुलिस ने कॉलर का पता लगाने के लिए सर्विलांस सेल को भेजा नंबर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

वाराणसी - "हेल्लो, बोर्ड ऑफिस से बोल रहा हूं, केमेस्ट्री में पास होना चाहते होतो पैसे लेकर आ जाओ" पुलिस ने कॉलर का पता लगाने के लिए सर्विलांस सेल को भेजा नंबर


ब्यूरो बनारस -कैलाश सिंह विकास

फोन कॉल के जरिए साईबर ठगी के मामले इन दिनों आम हो गए हैं। साईबर ठगों ने अब अपना निशाना बोर्ड स्कूल के बच्चों को बनाना शुरू कर दिया है। सिगरा थानाक्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर के 12वीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा में पास करने के लिए फोन पर पैसा मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रों ने परिजनों के साथ जाकर सिगरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कॉलर के नंबर को सर्विलांस सेल को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में पढ़ने वाले सिगरा के छित्तूपुर निवासी अविनाश पटेल ने बताया कि वो और उसके दोस्त ने इस बार इंटर की परीक्षा दी है। सोमवार को हम दोनों के पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा वह इलाहाबाद बोर्ड ऑफिस से बोल रहा है। वह "केमिस्ट्री में फेल हो गए हो गए हैं। अगर वह पास होना चाहते हैं तो पैसा लेकर के यूपी बोर्ड ऑफिस आ जाए।" छात्र ने बताया कि फोन करने वाले ने उससे पांच हजार और दूसरे छात्र से आठ हजार रुपये की मांग की।

इस संबंध में छात्रों के परिजनों ने बताया कि बच्चों के मोबाइल पर मंगलवार को भी फोन आया था। इसके बाद हमने मामले में तत्परता दिखाते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य को अवगत कराया साथ ही सिगरा थाने पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। वहीं इस संबंध में सिगरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के संबंध में तहरीर मिली है। छात्रों के पास जिस नंबर से फोन आया था उसे सर्विलांस सेल को भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।