जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
डेरापुर तहसील क्षेत्र के सिठमरा गांव में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया मतदाता जागरूकता रैली को उपजिलाधिकारी डेरापुर दीपाली भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाआगामी लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूक रैली निकाल कर क्षेत्र में भ्रमण किया इस मतदाता जागरूकता रैली में क्षेत्रीय मतदाता समेत स्कूली बच्चों ने रैली की शोभा बढ़ाई,वहीं इस रैली में युवा मतदाता समेत महिलाए भी शामिल हुई , इस मतदाता रैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के जवान भी शामिल रहे ,वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में सभी मतदाता मतदान करें और उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है , ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें मतदान करना मतदाताओं का अधिकार है,
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।