ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जीत सुनिश्चित करने का उद्देश्य लेकर भाजपा
कोई कोरी कसर नही छोड़ना चाह रही जिसको लेकर उनके नेता, मंत्री आये दिन
जनपदों में एक ही दिन मे तीन तीन जगह जनसभाएं करने में जुटे हुए हैं अपने
व्यस्त दौरे के चलते उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार
को तीन सभाओं को सम्बोधित करने के बाद वे शाम लगभग साढ़े 5 बजे कानपुर
पहुंचे और जहां 15 मिनट के अंदर अपनी बात को पूरा करते हुए विपक्ष पर
निशाना भी साधा और इस बार यूपी में विपक्ष का खाता भी न खुलने की बात कह
डाली तो वहीं प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी के लिये सभी से वोट की अपील भी की
आपको बता दें कि कानपुर में ग्वालटोली चौराहे पर प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी
के समर्थन के लिए विशाल जन सभा का आयोजन किया गया था जिसमे डिप्टी सीएम
केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की हालांकि उनके व्यस्त कार्यक्रम के चलते वे
कानपुर लगभग शाम साढ़े 5 बजे पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ ने फूलों का हार
पहनाकर उनका स्वागत किया अन्य कार्यक्रमो की वजह से देरी न करते हुए डिप्टी
सीएम मौर्य ने अपना उद्बोधन शुरू कर दिया जहां मौर्य ने कहा तीन सभाएं
सम्बोधित कर के आया हूं उन्होंने बड़े ही आश्वस्त अंदाज़ में कहा कि यूपी से
इस चुनाव को बड़ी आशा है क्योंकि चुनाव में यूपी एक अहम रोल अदा करने वाला
है कहा कि मैनपुरी, कनौज और फिरोजाबाद और बदायूं में भी कमल खिल रहा है साथ
ही उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का बोरिया
बिस्तर अमेठी और रायबरेली से समिटने वाला है चौकीदार को चोर कहने वाले
कांग्रेस खुद भ्रस्टाचार की जननी है पिछली बार तो 44 सीटे आ भी गयी थी|
इस
बार ये 44 के नीचे ही सिमट जाएंगे यूपी में तो इनका खाता भी नहीं खुल रहा
वही केशव यही नही रुके उन्होंने कहा कि देश को आंख मारने वाला पीएम नही
बल्कि गोली का जवाब गोला से दे ऐसे पीएम की देश को जरूरत है जो केवल मोदी
जी मे है 2019 के चुनाव में यूपी की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है
कांग्रेस ,सपा-बसपा आने वाले समय मे इनका पता भी नही चलने वाला जो जनता का
शोषण करता है वह केवल एक बार आते है जो जनता के लिए खड़ा होता है वह बार बार
आते हैं वही उन्होंने गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष
अखिलेश अपने पिता के न हो सके तो ये नकली बुआ के क्या होंगे विपक्ष बुरी
तरह से मोदी से डरा हुआ है वह चाहे लाख एक हो जाए इनकी जमानतें जब्त होने
वाली है और मोदी जी के आने के बाद कौन कौन जेल जाएगा इसका डर भी उन्हें
सताने लगा है योगी सरकार आते ही जो काम पिछले 15 साल में सपा बसपा ने नही
किया वह योगी जी ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही कर दिया गुंडे भाग खड़े
हुए , भ्रस्टाचार को रोक दिया गया। हमारी प्राथमिकता कश्मीर में धारा 370
को हटाना सम्पूर्ण देश को भ्रस्टाचार व आतंकवाद मुक्त कराना हमारी
प्राथमिकता होगी वही केशव ने कहा कि विश्वपटल पर भारत
को नम्बर 1 पर पहुंचाना है तो 2014 से बड़े अंतर से जीत दर्ज कर मोदी जी को
दोबारा मौका दीजिये उन्होंने जनसभा में आये हुए सभी से अपील करते हुए और
प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी का समर्थन करते हुए कहा कि 29 अप्रैल को चुनाव में
जोश के साथ कमल के बटन दबाइये और आप देखेंगे कि कानपुर 200 साल आगे जाएगा
उन्होंने कहा कि कमल के फूल पर लक्ष्मी जी विराजमान रहती है जो धन और वैभव
का प्रतीक है वैभव विकास को कहते है यदि आपको भी यह दोनों चाहिए तो 29
अप्रैल को कमल का बटन दबाकर मोदी जी को पीएम बनाइए वही समय को देखते हुए
उन्होंने वाणी को विराम देते हुए कहा कि मतदान दिवस से पूर्व एक बार दोबारा
आपका अभिनन्दन करने कानपुर आऊंगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।