लखनऊ लोकसभा से नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान ने किया जनसंपर्क - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 April 2019

लखनऊ लोकसभा से नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान ने किया जनसंपर्क


 
न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
 
नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान ने आज लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में क्रमश: आलमबाग व कृष्णानगर में घर-घर जनसंपर्क करने के साथ ही क्षेत्रीय लोगों के साथ स्थानीय दुकानदारों से मिलें | लोगों से शमीम खान ने कहा कि लखनऊ की जनता बेरोजगारी व लूट-पाट जालसाजी की घटनाओं से तंग हो चुकी है | राजधानी लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री हैं जिन्होंने लखनऊ के नागरिकों से पिछले चुनाव में जो वादा किया था उसमें कुछ भी जनहित के कार्य नहीं हुए | जिससे लखनऊ वासियों का मोह उनसे ही नहीं भाजपा से भी भंग हो चुका है | समाजवादी पार्टी व बसपा ने मुसलमानों को हमेशा वोट लेने के बाद ठगा है | प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जब भी मुस्लिम समाज, दलितों व पिछडों तथा सर्व समाज के दबे-कुचले लोगों पर अत्याचार हुआ और उन्हें दबंगों ने प्रताड़ित किया तो सपा-बसपा सदैव चुप रही नागरिक एकता पार्टी ने हमेशा इन पीड़ितों के लिए संघर्ष किया धरना-प्रदर्शन किया विधानसभा का घेराव किया, जो समाचार पत्रों में प्रमुखता से छपा | इन बातों के अतिरिक्त शमीम खान ने अपने आपको इकलौता स्थानीय प्रत्याशी होने से हमेशा जनता के बीच उपलब्ध होने की बात कहते हुए सुख- दु:ख में साथ खड़े रहने की बात कहकर वोट मांगा | पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा टोली बनाकर सभी पांचों विधान सभाओं में जनसंपर्क लगातार किया जा रहा है, महिला सभा की प्रमुख सबा नईम के नेतृत्व में महिलाएं पूरे लोकसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।