ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
सपोर्ट फाउण्डेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष ज्योति शुक्ला की
अध्यक्षता में बेटी है अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ज्योति
शुक्ला ने बताया कि वीडियो के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हमारी
संस्था सपोर्ट फाउण्डेशन करती आ रही है। जिसमें जो मां बेटी को जन्म देती
है। सपोर्ट फाउण्डेशन की ज्योति शुक्ला द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
आज धर्मेंद्र नगर कच्ची बस्ती पीले पुल के पास सीटीआईगरीब बस्ती में एक
माने अपनी बेटी को जन्म दिया गरीब होने के बावजूद बेटी को जन्म दिया समाज
में हम यह जागरुकता लाना चाहते हैं कि बेटी हमारा अभिमान है। देश में हो
रहे कंया भ्रुण हत्या का विरोध करते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से एक
संदेश देने का प्रयास किया गया है समाज को।
सपोर्ट फाउण्डेशन के अन्य
सदस्यों ने बच्ची को कपड़े खिलौने मिठाई के साथ अपना आशीर्वाद एवं प्यार
दिया। सपोर्ट फाउण्डेशन की ज्योति शुक्ला ने बताया कि इस बेटी के 5- 6 वर्ष
पूजा ने तक बच्ची के सपोर्ट का खर्चा सपोर्ट फाउण्डेशन के द्वारा दिया
जाएगा। समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया दिया है की बेटी बोझ नहीं है।
बेटी नारी शक्ति का रूप है। बेटी से ही समाज का अस्तित्व है। मुख्य रुप से
उपस्थित ज्योति शुक्ला, शशि, प्रभा सिंह, रिचा, प्रवीण गुप्ता, बबिता,
कविता आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।