न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी को भारतीय आवाम एकता पार्टी ने समर्थन देने की घोषणा की
है। भारतीय आवाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय ने
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर से भाजपा के राज्य मुख्यालय पर
भेंटकर उन्हें अपनी पार्टी का भाजपा को समर्थन दिये जाने संबंधित पत्र
सौंपा। भाजपा को समर्थन देने के बाद भारतीय आवाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
कौशलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ जी के राष्ट्रहित के कार्यो से प्रभावित होकर मोदी जी को
फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारी पार्टी अपना पूर्ण समर्थन देती
है और इसके साथ ही चुनाव में भाजपा को पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा आज
पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है जिसका पूरा श्रेय मा. नरेन्द्र मोदी जी
को है। उन्होंने कहा भारतीय आवाम पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के
साथ एक बार फिर मोदी सरकार का संकल्प लेकर भाजपा को विजयी बनाने के अभियान
के लिए कार्य करेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।