ब्यूरो गोंडा -राकेश सिंह
इलाहाबाद बैंक शाखा शीतलगंज मे तैनात प्राईवेट कंम्पनी का गार्ड ग्राहकों से किया बदसलूकी एवं अभद्र व्यवहार,तथा लाइन में जल्दी पैसा दिलाने के नाम पर अवैध धन वसूली, रिपोर्टर को बैंक के ग्राहक राम सुभावन वर्मा ने बताया इलाहाबाद बैंक शाखा शीतलगंज में गार्ड के द्वारा आए दिन ग्राहकों से बदसलूकी एवं अभद्र व्यवहार किया जाता है एवं लोगों को बैंक से जल्दी पैसा दिलवाने के नाम पर 50 से 100 रूपये की अवैध रूप से वसूली करता है,,इसकी शिकायत जब शाखा प्रबन्धक से की गई तो वे इस घटना पर कुछ भी बोलने पर इन्कार कर दिया,तथा वहां पर उपस्थित ग्राहकों ने बताया कि उक्त गार्ड द्वारा आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए एक पार्टी का प्रचार भी करता रहता है उक्त प्रकरण पर इलाहाबाद बैंक के एजीएम से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया प्रकरण गंभीर है जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।