ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन द्वारा कानपुर को विश्व का सबसे
प्रदूषित शहर घोषित करने पर क़ानपुर में प्रान्तीय व्यापार मण्डल और सपा
व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों ने वाहन स्वामियों के बीच गुलाब का फूल और
पौधारोपण हेतु एक पौधा भेंट स्वरूप देकर अभियान चलाया और निवेदन किया कि
चौराहों पर ,ट्रैफिक सिग्नल पर और अन्य जगह खाने पीने के लिए गाड़ी रोकते
वक़्त इंजिन बन्द रखें और व्यापार मण्डल की तरफ से मिल रहे पौधे को रोपित कर
पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान दें। प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश
अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में माल रोड में पेट्रोल पम्प पे चले
अभियान में व्यापारियों ने कानपुर के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि
हमसब मिलकर सुनिश्चित करेंगे की कानपुर में धुआं कम हरियाली ज़्यादा हो।
अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि कानपुर हमसब का है और कानपुर को संवार के रखने,
कानपुर को सुरक्षित रखने के लिए सबको एक होकर प्रयास करने होंगे।हमारे छोटे
छोटे प्रायास बड़े नतीजे दे सकते हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सरकारी
विभाग हो या निजी संस्थान, सबको गंभीरता से इस विषय पे अब काम करना
होगा।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि विशेषकर इस में वाहन स्वामियों के अलावा
फैक्ट्री मालिकों का अहम योगदान रहेगा ताकि उनकी फैक्ट्री से धुआं
नियंत्रित तरीके से ही निकले।
कूड़ा जलाने ,खुले में गिट्टी, मिट्टी, मौरंग,
बालू ले जाने पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। जो भी प्रतिबंध की अनदेखी करे
प्रशासन की ओर से उसके ऊपर सख्त कार्यवाही हो को व्यापारी अपने आस पास एक
पौधा ज़रूर लगाएंगे ताकि कानपुर भविष्य में सुरक्षित हो।अभिमन्यु ने पेट्रोल
पम्प पे आने वाले वाहन स्वामियों से अपील करी की जब चौराहे पे,जाम
में,खाने पीने के वक़्त गाड़ी में हों तब कार,दोपहिया वाहन रुके तो इंजिन
बन्द करें क्योंकि वो सबसे खतरनाक है।गाड़ी हर जगह घूमती है और उससे प्रदूषण
हर जगह घूमता है।अभिमन्यु ने कहा कि यदि अभी हमसब नहीं चेते तो एक दिन
कानपुर को छोड़ के सबको भागना पड़ेगा।कानपुर तड़प रहा है और हमें मिलके इस
दर्द को कम करना होगा।संजय बिस्वारी ने कहा की शादी या अन्य मांगलिक कार्यो
समेत किसी भी समारोह में आतिशबाजी पर रोक सख्ती से लगनी चाहिए।हरप्रीत
सिंह बब्बर ने कहा कि पौधा लगाएं और कानपुर के दर्द को कम करें।अभिमन्यु
गुप्ता,संजय बिस्वारी,हरप्रीत सिंह बब्बर,अनवार भाई,महेश गुप्ता,पारस
गुप्ता,गगनदीप सिंह,अंकुर गुप्ता,जितेंद्र सिंह संधू आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।