तहकीकात न्यूज़ डेस्क
पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी सदर आलोक सिंह के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एम0पी0 चतुर्वेदी मय टीम द्वारा 28.04.2019 को थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 223/19 धारा 419/420/467/468/471 IPC से संबंधित नामजद अभियुक्त हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामकिशोर यादव सा0 हनुमानगंज थाना सोहागी जनपद रीवा मध्य प्रदेश को 29.04.2019 को समय करीब 15.40 बजे दिन बेगम खैर स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
नाम पता अभियुक्त व बरामदगी हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामकिशोर यादव सा0 हनुमानगंज थाना सोहागी जनपद रीवा मध्य प्रदेश बरामदगी दो अदद कूटरचित चेक बैंक आफ महाराष्ट्र का शाखा अयोध्या द्वारा जारी । दो अदद सप्लाई आदेश उमेश पुत्र शिवशंकर तिवारी दर्शन नगर, अयोध्या कूटरचित बैंक आफ महाराष्ट्र का शाखा अयोध्या द्वारा जारी ।
घटना का संक्षिप्त विवरण 28.04.19 को मयंक शुक्ल पुत्र स्व0 बैजनाथ शुक्ल मोहल्ला शिवनगर तुरकहिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती तहरीर दिया गया कि हमारी दो फर्म सुनील मोटर्स व शुक्ला मशीनरी स्टोर्स जिसमें बैट्री इन्वर्टर व जनरेटर का व्यवसाय करते है 25.04.19 को एक व्यक्ति व दोनो फर्मों से इन्वर्टर व कोटेशन की मांग किया बताया कि बैंक आफ महाराष्ट्र में सप्लाई देना है मै बैंक का कर्मचारी हूं । हम लोगो ने कोटेशन दिया पुनः 28.04.2019 को आया व एक अदद चेक एक लाख रूपये का व सप्लाई आदेश बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा अयोध्या को दोनो फर्मों पर दिया और 10-10 हजार रूपये कागजात तैयार करने व कमीशन के लिए मांग की गयी |हम लोगो ने अगले दिन आने के लिए कहा उसके चले जाने के बाद बैंक आफ महाराष्ट्र से कस्टोमर केयर से बात करने पर चेक फर्जी पाया गया । सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 223/19 धारा 419/420/467/468/471 IPC पंजीकृत किया गया |
अभियुक्त से पूछताछ का विवरण अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि पहले अपने गाँव के पास कस्बे में बैंको में लोगो को लोन दिलाने के नाम पर दलाली का काम करता था | सन 2000 में दलाली छोड़ने के बाद ठगी का काम करने लगा | बैंको में काम करने के दौरान ही मेरे पास बैंको के चेक व सप्लाई आदेश के प्रपत्र पहले से मौजूद थे इन्ही की रंगीन फोटो कापी कराकर उस पर स्वयं अपना फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाकर चेक व सप्लाई आदेश देता हूँ कार्य दिवस में फर्मो पर आकर व्यापारियों से कहता हूँ कि जनरेटर, इनवर्टर, बैट्री आदि खरीदने हेतु लोन के लिए कोटेशन चाहिए इसके लिए एक लाख या दो लाख का लोन ले रहा हूँ । इतने अधिक पैसे का ग्राहक समझकर व्यापारी आसानी से कोटेशन दे देते है । तब दो चार दिन बाद अवकाश दिवस में व्यापारियों के पास पहुँचकर की मेरा लोन पास हो गया गया है यह कहते हुए उन्हे कोटेशन पर अंकित पर धनराशि का चेक व सप्लाई आदेश बैंक आफ महाराष्ट्र द्वारा जारी दे देता हूँ और कहता हूँ कि जब खाते में पैसा आ जाये तब सप्लाई देना तब तक बैंक मैनेजर को कमीशन देने व कागज आदि के लिए दस बीस हजार रूपये की मांग करता हूं जिस पर व्यापारी झासे में आकर दस, पाँच हजार दे देते है वह पैसा लेकर चला जाता हूँ । हर 15 दिन पर अपना मोबाइल नम्बर बदल देता हूँ जिससे लोग पकड़ न पाये । अवकाश दिवस में चेक व सप्लाई आदेश इसलिए देता हूँ कि उसकी जांच तत्काल न हो पाये इसके द्वारा 27.04.19 को गोण्डा में स्टेशनरी की दुकान में फर्जी चेक देकर दो दुकानों से चार हजार रूपया लिया गया पिछले वर्ष गोरखपुर में गोलघर में लोहे की दुकान पर व कपडे की दुकान पर इसी प्रकार का चेक व सप्लाई आदेश देकर ठगी किया गया है
जनपद सुल्तानपुर में भी वर्ष 2018 दिसम्बर में इसी तरह का कार्य किया गया यह थाना गोरखपुर जिला जबलपुर मध्य प्रदेश में वर्ष 2008 में व थाना बैरागढ़ जनपद भोपाल मध्य प्रदेश से वर्ष 2012 में ठगी के अपराध में जेल जा चुका है यह स्थायी ठिकाना नही बनाता है जिस शहर में अपराध करता है वहां के रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन पर ही रूकता है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एम0 पी0 चतुर्वेदी उ0नि0 कन्हैया पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद बस्ती का0 जनार्दन सोनकर थाना कोतवाली जनपद बस्ती

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।