जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात के सरवनखेड़ा में युवा अकेडमी संस्था द्वारा आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के एडीएम प्रशासन /उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थति हुए युवा अकेडमी संस्था की संचालिका दीपिका सिंह ने पंकज वर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया कानपुर देहात में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये युवा अकेडमी संस्था के कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओ से मतदान के दिन वोट जरूर करने की अपील कर रहे है और लोगो को पम्प प्लेट देकर वोट करने को प्रेरित कर रहे है साथ ही गाँव गाँव में चौपाल लगाकर सभी से वोट करने की अपील कर रहे है युवा अकेडमी संस्था की संचालिका दीपिका सिंह ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ घर घर जाकर लोगो को पम्प प्लेट देकर जागरूक कर रही है और मतदान के दिन दिन शत प्रतिशत वोट करने की अपील कर रही है और गाँवों में चौपाल लगाकर लोगो भी लोगो को मतदान करने के लिये प्रेरित कर रही है वही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को सभी लोग शत प्रतिशत मतदान अवश्य करे बूथो पर विकलांगों के लिये अलग से व्यवस्था कराई गई है किसी भी समस्या के लिये 1950 कंट्रोल रूम पर शिकायत कर सकते है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।