रिपोर्ट-राकेश कुमार
आज अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल जी के नामांकन से पहले बाइक जुलूस निकाला गया जो चुनाव कार्यालय आवास विकास से शुरू होकर सभा स्थल आईटीआई मैदान पहुंचा।
आईटीआई मैदान में आयोजित अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त जनसभा में गोण्डा के हजारों कमेरों, किसानों और मजदूरों ने प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल के साथ मिलकर बीजेपी सत्ता को चुनौती दी। इस ‘‘जनसभा’’ में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, श्रीमती पल्लवी पटेल, सचिन नाईक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। ‘‘जनसभा ’’ की अध्यक्षता अब्दुल रहमान शहर अध्यक्ष कांग्रेस ने की।
जनसभा में पधारे बतौर अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव शुक्ला ने श्रीमती कृष्णा पटेल के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि गन्ना का किसान आज सरकार की खराब नीतियों के कारण बेबस और लाचार है सरकार चाहे तो इन नीतियों में तब्दीली करके किसानों को बेहतर दाम दिला सकती है मगर बीजेपी ने ऐसा नहीं किया। शिक्षामित्रों के साथ बीजेपी ने सबसे बड़ा धोखा किया है इन बीजेपी के बेईमानों ने एक आदेश में उनके सपनों को तोड़ दिया, वो बोले थे अच्छे दिन आएँगे क्या अच्छे दिन आये? नोटबन्दी ने देश की कमर तोड़ दी है। प्रधानमंत्री विदेश तो बहुत घूमते हैं लेकिन देश को भूल जाते हैं।
इस जनसभा में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ है, क्योंकि ये बेरोजगारी आदमी से उसके सम्मान से जीने का अधिकार भी छीन लेती है जब रोजगार मिल जाएगा तो हमें संम्मान से जीने का अधिकार भी मिल जाएगा। देश में वर्तमान समय में लगभग 18 करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार है जो अभी भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और अपने भविष्य को अंधेरे में तलाश रहे हैं, रोजगार की बेबसी का आलम ये है कि लगभग 40 करोड़ से अधिक लोग भारत में लगभग 5500 रुपये प्रतिमाह की नौकरी करने को मजबूर हैं ऐसे में सोचिये कि वो क्या खाएंगे और अपने बच्चों को क्या पढ़ाएंगे?
गोण्डा से अपना दल, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल उपस्थित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी आबादी गांव में रहती है खेतिहर है यहां हमारी ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था हमारे गांव की स्वास्थ्य की सुविधाओं पर कोई गंभीर और ठोस काम नहीं दिखता हैँ लेकिन हाँ, बड़े फ्लाईओवर बनाने का अरबों खरबों रुपयों का बजट पास हुआ, बड़ी सड़कें बनाने की योजनाएं बनी ऐसे फ्लाईओवर और सड़कें हम गरीबों और किसानों के किस काम की और उस पर चलने का भी किराया हमें देना पड़ता है अब वक्त आ गया है कि जब देश अपने लिए नई सरकार और नया प्रधानमंत्री चुनेगा और इसको लेकर तरह तरह के बंधन गठबंधन हुए हैं। लेकिन सवाल गठबंधन का नहीं है सवाल हम कमेरों का हम वंचितों का है हमारी जिंदगी की कठिनाईयों से निजात पाने का है ये कौन लोग हैं जो वोटों के गणित में उलझा देना चाहते हैं हमारी माँगों को लेकर हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है उन लोगों से जिन लोगों का इतिहास पिछड़ों किसानों के दमन से भरा पड़ा है जो लोग कुख्यात रहे हैं दलितों और पिछड़ों के नाम पर जातीय वर्चस्व कायम करने के लिए हमें ऐसे लोगों से बहुत सतर्क रहने की जरूरत है हमारे लिए किसी की हार किसी की जीत का कोई मोल नहीं है हमारे लिए कीमत है इस बात की कि हमारी मांगें कौन सी सरकार पूरी करेगी। और ध्यान रखना कि जो भी आपकी मूल जरूरतों से अलग आपसे बात करें समझ जाइये वो आपको भटका रहे हैं।
इस जनसभा में आनन्द हीराराम पटेल, कांग्रेस से फूलपुर प्रत्याशी पंकज सिंह निरंजन, चौधरी देवी सिंह, आर0बी0 सिंह पटेल, अशोक पटेल, राजवन सिंह पटेल, डा0 सी0एल0 पटेल, स्वामीनाथ, बी0एल0 चौबे जिलाध्यक्ष कांग्रेस, विजय कृष्ण पाण्डेय, अनन्त राम पटेल, संतोष वर्मा आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।