रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
शुक्रवार को प्रदेश की अग्रणी संस्थाओं में शुमार अंकुरण
फाउंडेशन ने शहर के रामनरेश त्रिपाठी सभागार में अपना दूसरा स्थापना दिवस
रक्तदान कुंभ का आयोजन कर मनाया । शिविर में लगभग छह सौ दानवीरों ने
रक्तदान किया गया । शुक्रवार को सुबह से ही रक्तदान करने वाले युवाओं और
महिलाओं की भारी भीड़ शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में उमड़ पड़ी
। कार्यक्रम के आयोजकों ने इसके लिए पिछले एक माह से सोशल मीडिया ,आमंत्रण
पत्र व व्यक्तिगत संपर्क कर इस महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने का अभियान छेड़
रखा था । संस्था के प्रमुख डॉक्टर सुशील सिंह बताते हैं संस्था से जुड़े
लगभग सात सौ कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत कर स्थापना दिवस को जीवनदान के
लिए महादान माने जाने वाले रक्तदान शिविर के आयोजन की सफलता के लिए जी तोड़
मेहनत की है । वह सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं । कार्यक्रम
में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शालिनी पांडे , डॉ आशुतोष श्रीवास्तव , अभिषेक सिंह
, जबीउल्ला कुरैशी , जावेद अहमद ,जीतेंद्र श्रीवास्तव , मिर्जा हाशमी
,सुबह से ही कार्यक्रम की हर एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे । कार्यक्रम
में जनपद वार स्वागत कक्ष, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ब्लड डोनेशन कैंप,
रक्त दाताओं के लिए स्वल्पाहार ,पीने के लिए शुद्ध पेयजल ,रक्त संचय करने
वाली यूनिट के लिए नाश्ते व भोजन का प्रबंध किया था । पुरुष रक्त दाताओं
के साथ साथ यह भारी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया लाभान्वित
होने वालों में जनपद के अलावा फैजाबाद ,अम्बेडकर नगर ,बाराबंकी ,प्रताप गढ़
के चिकित्सालयों के ब्लड बैंक शामिल रहे ।
सेना के जवानों ने भी किया रक्तदान-
जनपद अमेठी के त्रिशुंडी स्थित सीआरपीएफ कैंप के जवान भी
स्थापना दिवस पर रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे जहां सैनिकों ने भी
10 यूनिट का रक्तदान कर इस महाकुंभ में बड़ा योगदान दिया ।
स्टार कलाकारों ने बांधा शमा-
शुक्रवार देर शाम संस्था के कार्यकर्ताओं व सहयोगियों द्वारा
रँगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जहां कार्यकर्ताओं द्वारा रंगारंग
प्रस्तुतियां दी गयी । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विजय यादव की टीम की लोक
प्रस्तुति , अनन्या श्रीवास्तव ,व निष्ठा शर्मा रही । कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि के रूप में जिला जज उमेश चंद्र शर्मा , स्पेशल जॉइंट मजिस्ट्रेट आर
पी शुक्ल ,सीएमओ सीबीएन त्रिपाठी पत्रकार राज खन्ना डॉ सुधाकर सिंह ,मदन
सिंह ,आयुष चतुर्वेदी ,गायिका निष्ठा शर्मा, राजवीर श्रीवास्तव ,लक्ष्मण
गांधी ,संदीप त्रिपाठी ,रबी बाबू ,आदित्य अग्रहरि, गोपाल आदि मौजूद रहे सभी
ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया गया
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।